Thursday, 9 April 2026

English Communication Session Day 24

 English Communication Session

DAY 24

By: Asmit Kumar

 

 

1. I am not joking.

  1. मैं मज़ाक नहीं कर रहा हूँ।
    I am not joking.
  2. मैं ______ नहीं बेच रहा हूँ। (selling this)
  3. मैं तुमसे बात नहीं कर रहा हूँ। (talking to you)
  4. मैं तुम पर आरोप नहीं लगा रहा हूँ। (accusing you)
  5. मैं कहीं नहीं जा रहा हूँ। (going anywhere)

2. I am not going to apologize.

  1. मैं माफी नहीं माँगने वाला हूँ।
    I am not going to apologize.
  2. मैं तुम्हें ______ नहीं खाने वाला हूँ। (eat you)
  3. मैं शांत नहीं बैठने वाला हूँ। (sit quiet)
  4. मैं कोई जोखिम नहीं लेने वाला हूँ। (take any risk)
  5. मैं दरवाज़ा नहीं खोलने वाला हूँ। (open the door)

3. The dishwasher is not working.

  1. डिशवॉशर काम नहीं कर रहा है।
    The dishwasher is not working.
  2. शॉवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। (The shower / working properly)
  3. यह मोबाइल ठीक से काम नहीं कर रहा है। (This mobile / working properly)

4. You are not paying attention.

  1. तुम ध्यान नहीं दे रहे हो।
    You are not paying attention.
  2. तुम सुन नहीं रहे हो। (listening)
  3. तुम ठीक से कोशिश नहीं कर रहे हो। (trying hard enough)

5. I wasn’t talking to you.

  1. मैं तुमसे बात नहीं कर रहा था।
    I wasn’t talking to you.
  2. मैं झूठ नहीं बोल रहा था। (lying)
  3. मैं चिंता नहीं कर रहा था। (worrying)

6. I haven’t decided.

  1. मैंने फैसला नहीं किया है।
    I haven’t decided.
  2. मैंने अभी तक फैसला नहीं किया है। (decided yet)
  3. मैं कई सालों से नहीं हँसा हूँ। (laughed for years)
  4. मैंने तुम्हारी मदद नहीं भुलाई है। (forgotten your help)
  5. मैंने पूरे दिन कुछ नहीं खाया है। (eaten a thing all day)

7. He hasn’t committed any crime.

  1. उसने कोई अपराध नहीं किया है।
    He hasn’t committed any crime.
  2. उसने कोई गलती नहीं की है। (made any mistake)
  3. वह अभी तक नहीं जागा है। (woken up yet)
  4. उसने पूरे दिन कुछ नहीं खाया है। (eaten anything all day)
  5. उसने कुछ भी नहीं किया है। (done anything)

8. I can’t believe.

  1. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।
    I can’t believe.
  2. मुझे अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। (my eyes)
  3. मुझे अपने कानों पर विश्वास नहीं हो रहा है। (my ears)

9. I can’t hear you.

  1. मुझे तुम्हारी आवाज़ नहीं सुनाई दे रही है।
    I can’t hear you.
  2. मुझे एक शब्द भी सुनाई नहीं दे रहा है। (a word)
  3. मुझे अब कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है। (anything now)

10. I can’t see anything.

  1. मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
    I can’t see anything.
  2. मुझे कोई भी दिखाई नहीं दे रहा है। (anybody)
  3. मुझे साफ दिखाई नहीं दे रहा है। (clearly)

11. I can’t come tonight.

  1. मैं आज रात नहीं आ सकता हूँ।
    I can’t come tonight.
  2. मैं तुम्हारा एहसान नहीं भूल सकता हूँ। (forget your favour)
  3. मैं अभी बात नहीं कर सकता हूँ। (talk now)
  4. मैं ना नहीं कह सकता हूँ। (say no)
  5. मैं तुम्हें पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता हूँ। (thank you enough)

12. I can’t stay awake now.

  1. मैं अब जाग नहीं सकता हूँ।
    I can’t stay awake now.
  2. मैं ऐसी बात की कल्पना नहीं कर सकता हूँ। (imagine such a thing)
  3. मैं बड़ी कार नहीं खरीद सकता हूँ। (afford a big car)
  4. मैं जोखिम नहीं उठा सकता हूँ। (afford to take a risk)
  5. मैं रेस्टोरेंट में खाना नहीं खा सकता हूँ। (afford to eat in a restaurant)

13. You can’t do it alone.

  1. तुम इसे अकेले नहीं कर सकते हो।
    You can’t do it alone.
  2. तुम इस बार नहीं बच सकते हो। (escape this time)
  3. तुम यहाँ से नहीं बच सकते हो। (escape from here)
  4. तुम अपनी किस्मत से नहीं बच सकते हो। (escape your destiny)
  5. तुम मुझे बेवकूफ नहीं बना सकते हो। (fool me)
  6. तुम मुझे छू नहीं सकते हो। (touch me)
  7. तुम मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकते हो। (arrest me)
  8. तुम जॉन के घर नहीं जा सकते हो। (go to John’s house)
  9. तुम यहाँ गाड़ी पार्क नहीं कर सकते हो। (park here)
  10. तुम यहाँ धूम्रपान नहीं कर सकते हो। (smoke in here)

14. You can’t eat properly.

  1. तुम ठीक से खाना नहीं खा सकते हो।
    You can’t eat properly.
  2. तुम ठीक से बात नहीं कर सकते हो। (talk properly)
  3. तुम ठीक से चल नहीं सकते हो। (walk properly)
  4. तुम बोतल ठीक से नहीं खोल सकते हो। (open a bottle properly)
  5. तुम अपना नाम ठीक से नहीं लिख सकते हो। (write your name properly)

15. Who doesn’t want tea?

  1. कौन चाय नहीं चाहता है?
    Who doesn’t want tea?
  2. यह कौन नहीं चाहता है? (this)
  3. कौन पैसा नहीं चाहता है? (money)
  4. कौन खुशी नहीं चाहता है? (happiness)
  5. कौन सफलता नहीं चाहता है? (success)

16. I couldn’t have done it.

  1. मैं यह नहीं कर सकता था।
    I couldn’t have done it.
  2. मैं तुम्हारी मदद के बिना यह नहीं कर सकता था। (done it without your help)
  3. मैं तुम्हारे बिना यहाँ नहीं पहुँच सकता था। (got here without you)

17. You shouldn’t do that.

  1. तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
    You shouldn’t do that.
  2. तुम्हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए। (think like that)
  3. तार ऐसे नहीं दिखने चाहिए। (The wires / show like that)

18. You shouldn’t have said that.

  1. तुम्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।
    You shouldn’t have said that.
  2. तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। (done that)
  3. तुम्हें मुँह नहीं खोलना चाहिए था। (opened your mouth)

19. I can’t find my way to Sadar.

  1. मुझे सदर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा है।
    I can’t find my way to Sadar.
  2. मुझे मेरी चाबियाँ नहीं मिल रही हैं। (my keys)
  3. मुझे मेरा चश्मा नहीं मिल रहा है। (my glasses)

20. I won’t be able to come…

  1. मैं तुम्हारी पार्टी में नहीं आ पाऊँगा।
    I won’t be able to come to your party.
  2. मैं मीटिंग में नहीं आ पाऊँगा। (come to the meeting)
  3. मैं तुम्हें और पैसे उधार नहीं दे पाऊँगा। (lend you more money)

21. I told him not to come here.

  1. मैंने उसे यहाँ नहीं आने के लिए कहा था।
    I told him not to come here.
  2. मैंने उसे देर नहीं करने के लिए कहा था। (be late)
  3. मैंने उसे चिंता नहीं करने के लिए कहा था। (worry)

22. No one goes there.

  1. वहाँ कोई नहीं जाता है।
    No one goes there.
  2. वहाँ कोई नहीं रहता है। (lives there)
  3. कोई ऐसा नहीं सोचता है। (thinks so)
  4. मुझे किसी ने नहीं देखा है। (has seen me)
  5. मुझसे किसी ने नहीं पूछा है। (has asked me)
  6. मुझे किसी ने प्रोत्साहित नहीं किया है। (has encouraged me)
  7. मुझे कोई बेवकूफ नहीं बना सकता है। (can fool me)
  8. मुझे कोई सिखा नहीं सकता है। (can teach me)
  9. मुझसे कोई पूछ नहीं सकता है। (can ask me)
  10. मुझे कोई रोक नहीं सकता है। (can stop me)

 

 

23. No one is meaner than you.

  1. तुमसे ज़्यादा नीच कोई नहीं है।
    No one is meaner than you.
  2. तुमसे ज़्यादा विश्वासघाती कोई नहीं है। (more treacherous than you)
  3. तुमसे ज़्यादा गैर-जिम्मेदार कोई नहीं है। (more irresponsible than you)

24. Nothing is simpler than this.

  1. इससे आसान कुछ भी नहीं है।
    Nothing is simpler than this.
  2. इससे तेज़ कुछ भी नहीं है। (faster than this)
  3. इससे सस्ता कुछ भी नहीं है। (cheaper than this)

25. Nothing has happened.

  1. कुछ भी नहीं हुआ है।
    Nothing has happened.
  2. कुछ भी नहीं बदला है। (changed)
  3. आजकल कुछ भी असंभव नहीं रहा है। (remained impossible these days)

26. I do nothing.

  1. मैं कुछ नहीं करता हूँ।
    I do nothing.
  2. मुझे कुछ भी नहीं पता है। (know)
  3. मुझे किसी चीज़ से डर नहीं लगता है। (fear)

27. He does nothing.

  1. वह कुछ नहीं करता है।
    He does nothing.
  2. उसे किसी चीज़ से डर नहीं लगता है। (fears)
  3. उसे कुछ भी नहीं पता है। (knows)

28. I did nothing.

  1. मैंने कुछ नहीं किया।
    I did nothing.
  2. मैंने कुछ नहीं कहा। (said)
  3. मैंने कुछ नहीं सुना। (heard)

29. He is never happy.

  1. वह कभी खुश नहीं रहता है।
    He is never happy.
  2. वह घर पर कभी नहीं रहता है। (at home)
  3. वह अपनी जगह पर कभी नहीं रहता है। (in his place)

30. I never touch wine.

  1. मैं शराब को कभी हाथ नहीं लगाता हूँ।
    I never touch wine.
  2. मैं कभी हाथ नहीं मिलाता हूँ। (shake hands)
  3. मैं कभी पैसे उधार नहीं देता हूँ। (lend money)

31. I will never forget this.

  1. मैं इसे कभी नहीं भूलूँगा।
    I will never forget this.
  2. मैं तुम्हारी मदद कभी नहीं भूलूँगा। (forget your help)
  3. मैं यह दोबारा कभी नहीं करूँगा। (do this again)

32. Isn’t that your duty?

  1. क्या वह तुम्हारा कर्तव्य नहीं है?
    Isn’t that your duty?
  2. क्या वह आपातकाल नहीं है? (an emergency)
  3. क्या वह सच नहीं है? (true)
  4. क्या वह गलत नहीं है? (wrong)
  5. क्या वह संभव नहीं है? (possible)

33. Don’t you know?

  1. क्या तुम्हें पता नहीं है?
    Don’t you know?
  2. क्या तुम्हें याद नहीं है? (remember)
  3. क्या तुम्हें ऐसा नहीं लगता है? (think so)
  4. क्या तुम मुझे नहीं जानते हो? (know me)
  5. क्या तुम्हें अंतर नहीं पता है? (know the difference)

34. I don’t like it at all.

  1. मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है।
    I don’t like it at all.
  2. मुझे यह बिल्कुल पता नहीं है। (know it)
  3. मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आता है। (understand)
  4. मैं जुआ बिल्कुल नहीं खेलता हूँ। (gamble)
  5. मैं बिल्कुल चिंता नहीं करता हूँ। (worry)

35. Aren’t you going to do something?

  1. क्या तुम कुछ करने वाले नहीं हो?
    Aren’t you going to do something?
  2. क्या तुम आज सोने वाले नहीं हो? (sleep tonight)
  3. क्या तुम कपड़े बदलने वाले नहीं हो? (change your clothes)
  4. क्या तुम मुझे जवाब देने वाले नहीं हो? (answer me)
  5. क्या तुम मुझे माफ़ करने वाले नहीं हो? (forgive me)

36. Didn’t you see the no-entry sign?

  1. क्या तुमने नो-एंट्री का बोर्ड नहीं देखा?
    Didn’t you see the no-entry sign?
  2. क्या तुमने नो-पार्किंग का बोर्ड नहीं देखा? (the no-parking sign)
  3. क्या तुमने रेड सिग्नल नहीं देखा? (the red signal)

37. Hasn’t Ramesh arrived yet?

  1. क्या रमेश अभी तक नहीं आया है?
    Hasn’t Ramesh arrived yet?
  2. क्या रमेश अभी तक नहीं गया है? (left yet)
  3. क्या रमेश अभी तक नहीं जागा है? (woken up yet)

38. Hadn’t I told you?

  1. क्या मैंने तुम्हें नहीं बताया था?
    Hadn’t I told you?
  2. क्या मैंने तुमसे नहीं पूछा था? (asked you)
  3. क्या मैंने तुम्हें जानकारी नहीं दी थी? (informed you)

39. Can’t you shut up?

  1. क्या तुम चुप नहीं रह सकते हो?
    Can’t you shut up?
  2. क्या तुम उन बच्चों को चुप नहीं करा सकते हो? (shut those kids up)
  3. क्या तुम घंटी नहीं बजा सकते हो? (ring a bell)
  4. क्या तुम तेज़ नहीं चल सकते हो? (walk faster)
  5. क्या तुम चुप नहीं रह सकते हो? (keep quiet)

40. Then why don’t you buy it?

  1. तो तुम इसे खरीदते क्यों नहीं हो?
    Then why don’t you buy it?
  2. तो तुम इसे करते क्यों नहीं हो? (do it)
  3. तो तुम इसे आज़माते क्यों नहीं हो? (try it)
  4. तो तुम उसे बताते क्यों नहीं हो? (tell him)
  5. तो तुम उससे पूछते क्यों नहीं हो? (ask him)

41. Why didn’t you call me?

  1. तुमने मुझे फोन क्यों नहीं किया?
    Why didn’t you call me?
  2. तुमने मुझसे क्यों नहीं पूछा? (ask me)
  3. तुमने मुझे जानकारी क्यों नहीं दी? (inform me)
  4. तुमने मुझे क्यों नहीं बताया? (tell me)
  5. तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? (tell me before)

42. Why don’t you resign?

  1. तुम इस्तीफा क्यों नहीं देते हो?
    Why don’t you resign?
  2. तुम कोशिश क्यों नहीं करते हो? (try)
  3. तुम मुझे जवाब क्यों नहीं देते हो? (answer me)
  4. तुम घर क्यों नहीं जाते हो? (go home)
  5. तुम सोने क्यों नहीं जाते हो? (go to bed)

 

No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable comments.

  English Communication Session DAY 24 By: Asmit Kumar     1. I am not joking. मैं मज़ाक नहीं कर रहा हूँ। I am not ...